Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
8 मिनट पहले
कार सवार के पीछे गाड़ी दौड़ा रहे पुलिसकर्मी ने साथ में चल रहे युवक को अपना डंड दे दिया।
भाजपा नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे ने मंगलवार रात को आजाद नगर में नशे में धुत होकर कार चलाते हुए क्षेत्र में आतंक मचा दिया। उसने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें कुछ लोगों को चोट आईं। घटना के बाद दर्जनों की संख्या में लोग रिपोर्ट लिखवाने आजाद नगर थाने पहुंचे। कार को पकड़ने की कोशिश में आरोपी ने पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। 25 से ज्यादा गाड़ियों से लोगों ने कार सवार का पीछा किया। इस दौरान वह अंधगति से कार दौड़ाते हुए लोगों को टक्कर मारता रहा।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक फैजान ने जमकर नशा किया और कार दौड़ाने लगा। इस दौरान जो गाड़ी के सामने आया उसने उसे टक्कर मारी। सनसनी फैलने से क्षेत्र में तनाव हो गया। लोग जमा हुए और फैजान की रिपोर्ट करने आजाद नगर थाने पहुंचे। उधर, घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। कार को देर रात हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एमपी-09 सीई-6481 का लोगों ने पीछा किया तो फैजान ने गति बढ़ाकर रास्ता रोक रहे पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। लोगों ने बाइक, एक्टिवा, ऑटो सहित 25 से ज्यादा गाड़ियों से पीछा करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी कार को दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारी। पुलिसकर्मी भी बाइक से पीछा करता रहा, लेकिन कार चालक खजराना चौराहे पर पहुंचा और फिर एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर भाग निकला। कार इशाक मो. पटेल निवासी आजादनगर के नाम से रजिस्टर्ड है।