शाजापुर टोल पर बस ने क्लीनर को कुचला, VIDEO: चालक की लापरवाही; बाद में बस लेकर फरार, घायल अस्पताल में एडमिट – shajapur (MP) News

शाजापुर टोल पर बस ने क्लीनर को कुचला, VIDEO:  चालक की लापरवाही; बाद में बस लेकर फरार, घायल अस्पताल में एडमिट – shajapur (MP) News


शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रोजगार टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर 3 बजे एक बस क्लीनर को कुचल दिया। यह हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जिसमें क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। उसे तत्काल 1033

.

क्लीनर को रौंदकर आगे बढ़ गई बस।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें यह पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि क्लीनर बैरिकेड्स हटा रहा था और इसी दौरान बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह पहिए के नीचे आ गया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. दीपक पाटीदार ने बताया कि घायल मरीज का उपचार किया जा रहा है।

टोल प्लाजा पर घायल क्लीनर।

टोल प्लाजा पर घायल क्लीनर।

घायल क्लीनर की पहचान शाजापुर जिले के पिपलिया गोपाल निवासी भागीरथ सूर्यवंशी के रूप में हुई है। भागीरथ ने बताया कि वह राजरतन बस पर क्लीनर का काम करता है और घटना के वक्त इंदौर जा रहा था। उसने बताया कि वह बस से उतरकर टोल पर लगे बैरिकेड्स हटा रहा था, तभी मां शारदा ट्रेवल्स की बस के चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी और वह उसके पहिए की चपेट में आ गया।



Source link