टाटा नेक्सॉन एसयूवी (PC-Tata Motors)
टाटा नेक्सॉन देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है. इस एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग दी गई है.
फीचर्स
टाटा ने इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS),ऑटो AC,टायर प्रेशन मॉनिटरिंग,क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर,इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), चाइल्ड सीट ISOFIX, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे खास फीचर्स दिए हैं. बाजार में ये एसयूवी Kia Sonet और Nissan Magnite जैसी एसयूवी को टक्कर देती है.
ये भी पढ़ें- भारत की 5 टॉप माइलेज देनी वाली पेट्रोल कारें, टोयोटा और मारुती जैसी कंपनी भी हैं शामिलइंजन
इस एसयूवी में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज डीजल इंजन और 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है. इसका डीजल इंजन 110PS की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इसका पेट्रोल इंजन 120PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता. ये एसयूवी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है.
ये भी पढ़ें- Funny Video: Kartik Aaryan ने खरीदी लेम्बोर्गिनी, सेलिब्रेट करते हुए इस बात से डर गए, यहां देखें
कीमत और उपलब्धता
टाटा नेक्सॉन देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है. इस एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग दी गई है. इस एसयूवी की कीमत 7.09 लाख रुपये से लेकर 12.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है और इसके 18 वेरिएंट अभी बाजार में उपलब्ध हैं. ये एसयूवी 5 सीटर लेआउट के साथ आती है.