स्वास्थ्य आग्रह अभियान की शुरुआत: सीएम से बात करते विधायक काश्यप व समाजसेवियों ने दिए सुझाव

स्वास्थ्य आग्रह अभियान की शुरुआत: सीएम से बात करते विधायक काश्यप व समाजसेवियों ने दिए सुझाव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • रतलाम मेडिकल कॉलेज में हो सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था

कोरोना की जंग पुख्ता बनाने मंगलवार से स्वास्थ्य आग्रह अभियान शुरू हुआ। भोपाल से अभियान की वर्चुअल शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की। शहर के समाजसेवियों से बात की। एनआईसी कक्ष में विधायक चेतन्य काश्यप के अलावा समाजसेवियों ने परिजन से बात कराने पॉजिटिव मरीजों को मोबाइल देने तथा मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन की व्यवस्था करने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने इन पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

अलग हाॅल में बैठाने पर नाराज हो गए कोठारी
अभियान के वर्चुअल शुभारंभ को देखने और सुनने के लिए कलेक्ट्रेट में व्यवस्था की थी। बड़े हाॅल में प्रमुख शहरवासी और जनप्रतिनिधियों को बैठाया, जबकि बात करने की सुविधा होने के कारण एनआईसी कक्ष में विधायक काश्यप और समाजसेवी गोविंद काकाणी, मुकेश जैन बैठे थे। इसका पता चलने बड़े हाॅल में बैठे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी नाराज हो गए। बाहर आकर अलग-अलग व्यवस्था करने को लेकर एसडीएम अभिषेक गेहलोत पर बरस पड़े। कुछ देर बाद वहां से चले गए। कोठारी का कहना था सभी जिलों में सब लोग एक जगह बैठे थे, हमारे यहां अलग-अलग व्यवस्था क्यों की। उनके साथ कुछ नेता और मंडल अध्यक्ष उठकर बाहर आ गए थे।

किसने-क्या सुझाव दिया

  • समाजसेवी गोविंद काकानी ने वैक्सीनेशन के लिए आने वाले व्यक्ति से मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटो कॉपी बड़े आकार में मंगवाई जाए। इससे कागज का आदान-प्रदान नहीं करना पड़ेगा। पॉजिटिव को परिजन से मोबाइल पर बात कराएं ताकी बात करते समय मास्क न हटाना पड़े।
  • समाजसेवी मुकेश जैन ने कहा विधायक के प्रयासों से प्रारंभ हुए मेडिकल कॉलेज कोरोना काल में अमृत कुंड के समान काम आ रहा है। मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन की व्यवस्था करवाई जाए। टीकाकरण के लिए पल्स पोलियो की तरह विशेष अभियान सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाया जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link