GoZero
GoZero की इस ई-साइकिल की डिजाइनिंग ब्रिटेन में जबकि मैन्युफैक्चरिंग भारत में हुई है. आप इन ई-साइकिल को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीद सकते है.
GoZero ई-साइकिल की कीमत- कंपनी ने भारत में अपने ई-साइकिल के तीन वेरिएंट लॉन्च किए है. जिनकी शुरुआती कीमत 19 हजार 999 रुपये है. वहीं इसका सबसे एडवांस वर्जन 34 हजार 999 रुपये का है. आपको बता दें गो जीरो के तीनों मॉडल इस प्रकार है Skellig, Skellig Lite और Skellig Pro है. जिनकी कीमत क्रमशः: 19,999 रुपये, 24,999 रुपये और 34,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: एप्पल के सीईओ ने बताया कैसी होगी उनकी पहली Electric Car, टेस्ला को मिलेगी कड़ी टक्कर
ई-साइकिल की मैन्युफैक्चरिंग हुई है भारत में- गो जीरो के अनुसार इन ई-व्हीकल्स की डिजाइनिंग ब्रिटेन में जबकि मैन्युफैक्चरिंग भारत में हुई है. आप इन ई-साइकिल को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीद सकते है. कंपनी के अनुसार ई-साइकिल की भारत में ऑनलाइन बुकिंग 8 नवंबर से शुरू होगी और इनकी डिलीवरी 25 नवंबर से शुरू होगी. वहीं आप इन ई-साइकिल को अमेजन पर भी खरीद सकते हैं.यह भी पढ़ें: Tata Motors ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे जानकर हो जाएंगे आप खुश, यहां देखे सबकुछ
GoZero के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन – स्केलिग और स्केलिग लाइट, दोनों में अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड है, और ये एक चार्ज पर 25 किमी तक की रेंज प्रदान करती हैं. इन ई-साइकिल में कंपनी ने 250 वाट की BLDC Hub मोटर लगाई है जो 32Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं कंपनी ने इसकी मोटर में वाटर प्रूफ वायर का यूज किया है. गो जीरो ने अपनी ई-साइकिल में 300 Wh lithium-lon battery का यूज किया है.