स्टीव स्मिथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी संभाल चुके हैं. उन्हें दिल्ली ने 2.2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है. (Twitter)
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलना है. पिछले साल श्रेयर अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था.
आकाश चोपड़ा ने किया स्टीव-वोक्स को बाहर
आकाश चोपड़ा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को चुना है. शिखर धवन ( 618) पिछले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 98 और 67 रन बनाए. वहीं, पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाकर फॉर्म में लौटने का ऐलान किया. तीसरे नंबर पर चोपड़ा ने स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को वरीयता दी है. इसके बाद उन्होंने चौथे नंबर पर पंत को उतरने की सलाह दी है. स्पिन गेंदबाजी में चोपड़ा ने अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है जबकि अक्षर पटेल और अमित मिश्रा में से किसी एक को खिलाने की सलाह दी है.
आकाश चोपड़ा की दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल/अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिच नॉर्किया, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा/उमेश यादव.यह भी पढ़ें:
मोईन अली पर तस्लीमा नसरीन के ट्वीट से मचा बवाल, जोफ्रा आर्चर ने दिया लेखिका को करारा जवाब
रिकी पोंटिंग जब खिलाड़ियों से बात करें तो शाहरुख खान का ‘चक दे’ म्यूजिक होना ही चाहिए: पृथ्वी शॉ
स्मिथ खेल सकते हैं पहला मैच
हालांकि पहले मैच में स्टीव स्मिथ का खेलना तय लग रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के दो तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्किया दक्षिण अफ्रीका से मंगलवार को मुंबई पहुंच गए हैं. लेकिन बीसीसीआई के कोरोना प्रोटोकॉल के कारण ये दोनों खिलाड़ी सात दिन होटल में ही क्वारंटाइन रहेंगे. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 अप्रैल को होने वाले पहले मैच में ये दोनों नहीं खेलेंगे. ऐसे में इस टीम में क्रिस वोक्स और स्टीव स्मिथ दोनों को मौका मिल सकता है. इसके अलावा अन्य दो विदेशी खिलाड़ियों में मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमायर का खेलना तय है.