- Hindi News
- Local
- Mp
- Corona’s Growing Pace Was Not Stopping; 58 hour Lockdown In Shajapur And Preparation For Two day Lockdown In 13 Cities
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्यप्रदेश31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार रात से शाजापुर में 58 घंटे का लॉकडाउन लगाया जाएगा। भोपाल में 618, इंदौर में 866, प्रदेश में 3722 पॉजिटिव मिलने के बाद से शनिवार और रविवार के दिन के लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 13 शहरों में भी वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसका फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ दिया है। जबलपुर में प्रशासन सही आंकड़े जारी नहीं कर रहा है तो ग्वालियर में साढ़े छह माह बाद एक दिन में 181 मरीज मिले हैं। भोपाल में मंगलवार को 618 तो प्रदेश में 3722 नए पॉजीटिव मिले। शाजापुर में 7 अप्रैल रात 8 बजे से 10 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया। यहां तीन दिन में 173 संक्रमित मिल चुके हैं। भोपाल में अब तक कोरोना से 640 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 54637 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 49438 ठीक हो चुके हैं। अभी भोपाल में करीब 4800 एक्टिव केस हैं।
इंदौर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को शहर के आठ इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। इनमें विजय नगर, सुदामा नगर, सुखलिया, नंदानगर, खजराना, राजेंद्र नगर, स्कीम नंबर 78 और महालक्ष्मी नगर शामिल हैं। इन इलाकों में सात दिन तक लोगों की सीमित आवाजाही होगी। इंदौर में 866 नए मरीज मिले और चार की मौत हो चुकी है। वहीं 6281 एक्टिव मरीज हैं।
जबलपुर में भी कोरोना की स्थिति विस्फोटक हो चली है। यहां प्रशासन सही संख्या तक नहीं बता रहा है। कोरोना काबू में दिखाने के लिए आंकड़ों की बाजीगरी की जा रही है। 10 मौतों को एक दर्शाया तो 450 से अधिक संक्रमितों की संख्या 269 बताई गई। प्रशासन के मुताबिक अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 20551 पहुंच चुकी है। अब तक कोरोना को 18549 लोग हरा चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट घटकर 90.25 प्रतिशत पर आ गया है। कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 275 हो गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस अब 1727 हो गए हैं। वहीं 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
ग्वालियर में संक्रमित 20,000 पार हो गए। 181 नए मरीज मिलने के साथ संक्रमण दर 5.56 पर पहुंच गई। 1798 सैंपल की जांच में 181 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। साढ़े छह माह बाद एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इससे पहले 22 सितंबर को 178 कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई थी। जिले में 1 साल 13 दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20020 और संक्रमण दर 5.56 प्रतिशत पर हो गई है। 319 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ग्वालियर में 1 से 6 अप्रैल तक कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार 100 के पार रही है। इन छह दिनों में 863 संक्रमित मिल चुके हैं। यहां 1104 एक्टिव केस है।
