भयावह स्थिति भदभदा विश्राम घाट की: भोपाल में भदभदा विश्राम घाट में कोरोना की 31 मृतक देह आई; 13 भोपाल की ओर 18 बाहर की, सामान्य 5 शवों का अंतिम संस्कार

भयावह स्थिति भदभदा विश्राम घाट की: भोपाल में भदभदा विश्राम घाट में कोरोना की 31 मृतक देह आई; 13 भोपाल की ओर 18 बाहर की, सामान्य 5 शवों का अंतिम संस्कार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 31 Dead Bodies Of Corona Arrived At Bhadbhada Vishram Ghat In Bhopal; 13 Out Of 18 Towards Bhopal, Funeral Of Normal 5 Dead Bodies

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक दिन में रिकॉर्ड शव आने के कारण देर रात तक चिताएं जलती रहीं।

भोपाल में गुरुवार को रिकॉर्ड 36 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। यह एक दिन में रिकॉर्ड अंतिम संस्कार है। इनमें से कोरोना की 31 मृतक देह आई, जिसमें से 13 भोपाल की ओर 18 बाहर की। इसके अलावा 5 सामान्य शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार भदभदा विश्राम घाट के इतिहास में पहली बार इतनी देह एक दिन में आई। मृतक देह के अंतिम संस्कार के आरक्षित सभी स्थान फुल होने के कारण अध्यक्ष अरुण चौधरी और सचिव मंतेश शर्मा ने दाह संस्कार के लिए नए अस्थायी वैकल्पिक स्थान के रूप में विद्युत शवदाह गृह के कैंपस का चयन किया।

भोपाल का भदभदा विश्राम घाट में जलते शव।

भोपाल का भदभदा विश्राम घाट में जलते शव।

वहां पर ही दाह संस्कार कोरोना मृतकों का प्रारंभ करवा दिया गया। जिससे मृतक के परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही अरुण चौधरी, मंमेश शर्मा ने समाजसेवी दीपक सिंह के साथ दाह संस्कार के लिए नए 30 चिता स्थलों के निर्माण के लिए भदभदा कैंपस में नई जगह का चयन किया।

एक दिन में रिकॉर्ड शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

एक दिन में रिकॉर्ड शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

इससे आने वाले दिनों में इन विषम परिस्थितियों का डटकर सामना किया जा सके और मृतक देह को लेकर आए परिजनों को भदभदा विश्राम घाट में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान ना होना पड़े। आगामी दो से तीन दिन में 30 नए चिता स्थलों का निर्माण भदभदा प्रबंधन दीपक सिंह के सहयोग से करेगा ।

खबरें और भी हैं…



Source link