भोपाल पुलिस पर फिर हमला: एक हफ्ते में दूसरी बार नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट; जिप्सी में छह आरोपी राइफल रखकर मस्ती करते मिले थे

भोपाल पुलिस पर फिर हमला: एक हफ्ते में दूसरी बार नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट; जिप्सी में छह आरोपी राइफल रखकर मस्ती करते मिले थे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Bhopal Police Team Attacked; Cops Beaten Up During Night Curfew

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने घटना के बाद जिप्सी जब्त कर ली है। उस पर राजस्थान का नंबर है।

भोपाल में नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 1 सप्ताह पहले हुई वारदात के बाद अब कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव में पुलिस वालों को निशाना बनाया गया। गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों ने खानूगांव के अंदर एक जिप्सी को खड़ा देखा।

पुलिस जब वहां पहुंची, तो छह युवक मस्ती कर रहे थे। उनकी गाड़ी में राइफल भी थी। इससे पहले कि पुलिसकर्मी साथियों को मदद के लिए बुलाते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वारयलेस तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने जिप्सी तो जब्त कर ली है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।

कोहेफिजा TI अनिल वाजपेयी ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे गश्त के दौरान डायल-100 की टीम खानूगांव के आसपास थी। गांव में उन्हें एक जिप्सी संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। वहां पहुंचने पर उसके अंदर 6 युवक बैठे हुए थे और अंदर ही एक राइफल भी नजर आई।

पुलिसकर्मियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरलेस से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने वायरलेस छीनकर उसे तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। जब तक पुलिसकर्मी और डायल-100 का चालक संभलता। आरोपी मौके से भाग चुके थे।

घटना के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोबाइल फोन से अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद देर रात आरोपियों की धरपकड़ का सिलसिला शुरू हुआ। इधर पुलिस को लावारिस हालत में जिप्सी तो मिल गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जिप्सी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चल पाया है।

इसलिए ज्यादा गंभीर मामला

नाइट कर्फ्यू का पालन नहीं होने के कारण बुधवार रात पुलिस प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर उतरे थे। अधिकारियों ने बल के साथ इलाकों में घूमकर दुकानों को न केवल बंद कराया, बल्कि लोगों को रात को बिना कारण घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। अधिकारियों के निकलने के बाद इस तरह की घटना होना गंभीर मामला होने के साथ ही पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना

भोपाल में नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के दौरान 1 सप्ताह के अंदर पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले हनुमानगंज थाना क्षेत्र में देर रात चाय की दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस पर महिलाओं ने भी खौलत चाय फेंकते हुए पथराव कर दिया था। जिसमें तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हालांकि बाद में दुकानदार की तरफ से महिलाओं ने आरोप लगाए कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों से भी बर्बरता की है। घटना के बाद पुलिस ने अपनी सफाई भी दी थी।

खबरें और भी हैं…



Source link