Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कैफे संचालक के बेटे को पुलिस ले जाती हुई।
पुलिस ने शहर के बीचों बीच चल रहे इटिंग मीटिंग कैफे हाउस पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस के आते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान कैफे हाउस संचालक बेटे और पुलिस कर्मचारी के बीच बहस हो गई। कैफे हाउस के संचालक के बेटे ने डीएसपी के गनर के चांटा मार दिया। फिर भागकर घर के बाथरूम में छिप गया। बाद में पुलिस ने सर्चिंग कर उसे हिरासत में लिया है।
गुरुवार दोपहर डीएसपी पूनम थापा को मुखबिर ने सूचना दी कि भिंड शहर के हाउसिंग कॉलोनी में ईटिंग मीटिंग कैफ़े में कुछ गतिविधियां संचालित होती हैं। पुलिस बल के साथ डीएसपी थापा छापा मारने पहुंची। यहां कैफे हाउस का गेट बंद था। बाहर बैठा एक व्यक्ति से जब गेट खोलने को कहा। शुरुआती तौर पर उसने आनाकानी की। जब पुलिस ने आंखें दिखाई, तब उसने गेट को अंदर से खुलवाया। गेट खुलने से पहले ही कैफे हाउस में पुलिस आने की खबर से अंदर बैठे युवक-युवती सतर्क हो गए। जैसे ही, गेट खुला युवक-युवतियों की भगदड़ मच गई, तभी पुलिस ने तीन युवक और युवतियों को आपत्ति जनक स्थिति में दबोच लिया।
पुलिस की छापमार कार्रवाई के दौरान कैफे हाउस संचालक का बेटा अभिषेक मौके पर आ गया। वह डीएसपी पूनम थापा से बातचीत कर रहा था। बातचीत के बीच में डीएसपी के गनर कृष्णा राठौर ने पुलिस कार्रवाई में बाधक बन रहे अभिषेक को रास्ते से हटाना चाहा। तभी उसने गनर राठौर के चांटा मार दिया और भागकर घर के अंदर छिप गया।
पुलिस ने ली घर की तलाशी, महिलाओं से हुई बहस
इसके बाद पुलिस कैफे हाउस संचालक के घर में घुस गई। पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी लेना शुरू कर दी। घर की तलाश की दौरान पुलिस पूजा घर में घुसी, तो महिलाओं ने बहस करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक को बाथरूम के अंदर से उठाया।