Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- राजस्थान में मौसम बदलने के कारण अंचल में लू से राहत
राजस्थान में मौसम बदलने और हवा का रुख उत्तरी होेने के कारण अभी गर्म हवा से राहत है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री गिरावट के साथ 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल से अंचल का मौसम बदलेगा। 14 से 16 अप्रैल तक ग्वालियर सहित अंचल में आंधी आने के साथ बूंदबांदी हो सकती है। हालांकि 10 के बाद तापमान फिर से बढ़ेगा। इससे गर्मी का अहसास लोग करेंगे।
सुबह 5:30 बजे पारा 8.4 डिग्री गिरा
उत्तरी हवा आने से गुुरुवार को बुधवार की तुलना में सुबह 5:30 बजे के तापमान में 8.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह 5:30 बजे 31.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि गुरुवार को सुबह के समय 23 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह सुबह से शाम तक बीते रोज की तुलना में हर तीन घंटे में तापमान में गिरावट आई। हालांकि दोपहर में तीखी धूप रही। इससे लोगों ने गर्मी का अहसास किया। लेकिन लू से राहत है।
गर्म हवा न आने से 3 दिन रहेगी राहत
- हवा का रुख अभी उत्तरी है। साथ ही राजस्थान में भी मौसम बदला हुआ है। इस कारण से यहां से गर्म हवा आने का सिलसिला रुका हुआ है। इसी के कारण दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आई है। अभी 10 अप्रैल तक लू से राहत की उम्मीद है। – पीके शाहा, मौसम वैज्ञानिक