- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Trains Passing Through Ratlam Railway Division Have Not Increased The Rush Of Passengers, DRM Vineet Kumar Gupta Of Ratlam Railway Division Gave The Information In A Press Conference
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डीआरएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- डीआरएम ने कहा सभी ट्रेनों में पूर्व की तरह ही आरक्षित टिकट पर यात्रा कर रहे हैं यात्री
- रतलाम रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार दिया जा रहा है यात्रियों को प्रवेश, सीमित संख्या में आरक्षण करवाकर यात्रा कर रहे हैं यात्री
रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रेनों में बड़ी संख्या में श्रमिकों के पलायन और भीड़ की खबरों का खंडन किया है। डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि रतलाम रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में पिछले माह की तरह ही सामान्य संख्या में आरक्षित टिकट बुक किए गए हैं। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद से अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग स्टेशन पर ही की जा रही है । वही कोरोना वेक्सीनेशन अभियान में भी रेलवे स्थानीय प्रशासन के साथ वेक्सिनेशन ड्राइव चला रहा है जिसमें प्रतिदिन 400 लोगों को वेक्सीन लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुंबई और पुणे से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलने वाली यात्री गाड़ियों में बड़ी संख्या में श्रमिकों के पलायन करने की खबर आने के बाद रतलाम रेल मंडल के डीआरएम ने रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्रियों के यात्रा करने की खबर का खंडन किया है। बरहाल रतलाम रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में वही यात्री यात्रा कर सकेंगे जिन्होंने इन ट्रेनों में सीट आरक्षित करवाई है।