Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शाम 7 बजे के बाद सड़कें सूनी हो �
शहर में लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है। वर्ष 2021 का पहला लॉकडाउन शुकवार को मुरैना शहर में लगा। शहरवासी इस लॉकडाउन के लिए पहले से ही तैयार थे। जैसे ही, शाम को 6 बजे बाजारों में दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए। लोगों ने समझ लिया कि अब उनके धंधे पर बन आई है। उसके बाद पुलिस लाइन से पुलिस की गाड़ियां निकलीं और पूरे शहर में सायरन बजाते हुए घूमने लगीं। इसके साथ ही लोग अपने गंतव्य की तरफ जाने लगे।
शहरवासी इस बात को भलीभांति समझने लगे हैं कि शहर पर कोरोना का संकट मंडराने लगा है। उनकी समझ में आ चुका है कि यह तो अभी शुरुआत है। बाद में यह संकट जाने कहां जाकर रुकेगा। दो दिन पहले जब शहर में हर रविवार को लॉकडाउन की घोषणा सुनी तभी लोगों को लगने लगा कि मुरैना में लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है, लेिकन गत दिवस जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुकवार से लगातार सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की तो लोगों को इस बात का पक्का यकीन हो गया मुरैना अब संवेदनशील जिलों की श्रेणी में आ गया है
जहां रोशन होती थी चाट और आईसकीम की दुकानें वहां पसरा सन्नाटा..
शहर के बीचों-बीच स्टेशन रोड पर शाम होते ही चाट व आईसकीम की दुकानें सज जाती थीं। लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आते थे, वहां खड़े होकर इनका स्वाद लेते थे लेकिन शाम को लॉकडाउन लगते ही वहां सन्नाटा पसर गया। लोग मजबूरन घरों में कैद हो गए।
चारों तरफ हर चौराहे पर पुलिस
लॉकडाउन लगते ही चारों तरफ शहर में पुलिस फैल गई। हर चौराहे पर पुलिस के अधिकारी व जवान खड़े होकर आने-जाने वालों को घर जाने की समझाइश दे रहे थे। जो लोग वाहन पर बेवजह घूमते नजर आए उन्हें भी समझा कर घर जाने की सलाह दी। पुलिस की गाड़ियां पूरे शहर में घूमने लगीं और सायरन ने आम आदमी के जेहन में फिर एक बार वर्ष 2020 का कोरोना के लॉकडाउन की यादें तरोताजा कर दीं।
कलेक्टर, एसपी ने निकाला मार्च
शाम को 6 बजने के बाद शहर भर में जहां हर चौराहे पर पुलिस खड़ी हो गई। वहीं, जिला पऱ्शासन व पुलिस ने मार्च निकाला। इस काफिले में कलेक्टर, एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शामिल थे।