- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- The Family Of The BJP Mandal President Who Died Of Oxygen Deficiency, Lambasted The MP; Wife Said Now What Have You Come To Go, Son Said Now The Leader’s Leadership
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उज्जैन के माधवनगर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शीरे की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा नेता के परिवार ने सांसद अनिल फिरोजिया को जमकर लताड़ लगाई। स्थिति यह बनी कि सांसद को खरी-खोटी सुनने के बाद वहां से लौटना पड़ा। इस पूरे मामले में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शीरे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को सांत्वना देने उनके पास गए। विलाप करती पत्नी बोलीं आप लोगों के एक-एक के पास मैसेज आया था… आया था की नहीं आया था बताओ आप लोग…. आप लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहता था… उस वक्त क्यों नहीं आए आप… अब क्या लेने आए हो आप चले जाओ…। बहन बोली- आप लोगों के पीछे मेरा भाई गया है। बेटे ने कहा, अब काहे की नेता गिरी। यह सब सुनने के बाद सांसद अनिल फिरोजिया की हिम्मत नहीं हुई कि उनके पास भी चले जाए। बमुश्किल दो मिनट रुकने के बाद सांसद उलटे पैर वहां से चल दिए। माधव नगर अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले सांसद समर्थक ही थे जो कि इस वीडियो में सांसद के साथ ही दिखाई दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया। गुरुवार को दोपहर में 5 मरीजों की मौत की सुचना के बाद युवक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल के बाहर बैठकर धरना दे दिया था। इस दौरान उनकी अधिकारियों से बहस भी देखने को मिली थी। इसको लेकर भी 188 में पुलिस ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर लिया है।