30 अप्रैल से 10वीं की और एक मई से 12वीं की परीक्षा शुरू होगी.
MP Board Exam-2021: कोरोना के कारण परीक्षा को लेकर संशय की स्थिति के बीच मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एडमिट कार्ड स्कूल के प्रिंसिपल डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड ऐसे समय जारी किए गए हैं, जब कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं आयोजित होने को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं. शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 अप्रैल को जिला अधिकारियों से चर्चा के बाद ही होगा. इस चर्चा में मुख्यमंत्री जिला अधिकारियों से कोरोना की स्थिति जानेंगे. इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर फैसला लेगा. मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू हो रही हैं. 30 अप्रैल से 10वीं की और एक मई से 12वीं की परीक्षा शुरू होगी.
ये भी पढ़ें-
MPSC PSC Exam-2021 : महाराष्ट्र पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा टली, 11 अप्रैल को होनी थी आयोजित हरियाणा में 20 अप्रैल से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा बोर्ड ने अपलोड किये एडमिट कार्ड
जारी हैं परीक्षा की तैयारियां
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ये तैयारियां जारी है. परीक्षार्थियों में शारीरिक दूरी को लेकर परीक्षा केंद्र से 500 मीटर के दायरे में अनुपूरक परीक्षा केंद्र बना सकते हैं. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/