टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र बुंदेला क्रिकेटर क्रांति गौंड से मिले: महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ी को दी बधाई, मदद का भरोसा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र बुंदेला क्रिकेटर क्रांति गौंड से मिले:  महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ी को दी बधाई, मदद का भरोसा – Tikamgarh News


टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मंगलवार को छतरपुर जिले के घुवारा पहुंचकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौंड से मुलाकात की। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर क्रांति गौंड को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

.

विधायक बुंदेला ने इस दौरान अपनी स्वेच्छा अनुदान निधि से कुछ राशि भी क्रांति गौंड को देने की घोषणा की है।

मुलाकात के दौरान विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक विक्रांत सिंह भूरिया से फोन पर क्रांति गौंड की बात कराई।

विक्रांत भूरिया ने विश्व कप में जीत के लिए क्रांति को बधाई दी और अपनी ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौंड ने महिला विश्व कप में प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासी वर्ग को संवैधानिक अधिकार दिए, जिसके कारण आज दलित-आदिवासी समाज आगे बढ़ रहा है और उनकी बेटियां देश का गौरव बन रही हैं।

इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा, पूर्व पार्षद लक्ष्मण रैकवार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link