- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- A Large Number Of People Participated In The Last Journey, The Last Rites Were Performed At Rambagh Muktidham, Son Gave The Fire
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पलासिया से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सुबह पार्थिव देह भोपाल से इंदौर पहुंची। दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा उनके घर ओल्ड पलासिया से निकाली गई और रामबाग मुक्तिधाम पहुंची। यहां उनके बेटे पिंटू जोशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में कांग्रेस के साथ ही भाजपा के भी कई नेता शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस के जोशी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार रात भोपाल में निधन हो गया था।
जोशी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं पूर्व लोस स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब से मैं राजनीतिक जीवन में आई, हम सबसे साथी के रूप में काम किया। कभी मन में बातें नहीं रखीं। महेश जी ने इंदौर के लिए बहुत कुछ किया। वहीं, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से राजनीतिक जीवन में लोगों की सेवा की है। उन्होंेने यदि किसी को जुबान दी तो वे उस पर कायम रहा करते थे। हर परिस्थिति में उन्होंने इंदौरियों की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए तो उनका जाना क्षति है ही, प्रदेश के लिए भी यह राजनीतिक क्षति है। वे मेरे पिता तुल्य थे। उन्होंने मेरे राजनीतिक जीवन में हमेशा में मार्गदर्शन किया।

रामबाग मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार।
972 में वे पहली बार विधायक बने थे
पूर्व मंत्री महेश जोशी का जन्म 2 अप्रैल 1939 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुआ था। सप्ताहभर पूर्व ही वे 82 वर्ष के हुए थे। 1972 में वे पहली बार विधायक बने। 1985 में चुनाव जीतने के बाद वे मंत्री बनाए गए। वे जोशी विधानसभा क्षेत्र 1 और विधानसभा क्षेत्र 3 से विधायक रहे। लंबे समय तक उन्होंने 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष पद संभाला। मप्र कांग्रेस के महामंत्री, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जैसे दायित्व भी निभाए। ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके। पचमढ़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की कमान संभाली।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया।