मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में लॉकडाउन लगा दिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
Lockdown: Coronavirus को देखते हुए इंदौर और उज्जैन को 19 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. उज्जैन में महाकाल मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. संक्रमण को देखते हुए और भी सख्ती की जा सकती है.
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शनिवार दोपहर ये निर्णय लिया गया. दरअसल, राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों के रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमण से 24 लोगों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं. इस तरह प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हो गए हैं. 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं. अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं. संक्रमण दर 13% से ज्यादा है. अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे.