Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- एक साल बाद बीरान हुई शहर की गलियां, दो दिन का कल ही सब लोग जुटा लिए थे राशन पानी
- सड़कों में एक्का दुक्का दिख रहे इमरजेंसी सेवा के वाहन, बाकी जनता अपने अपने घरों में कैद
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 60 घंटे के लॉकडाउन का असर रीवा शहर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आलम है कि यहां की सड़कों में सन्नाटा छाया हुआ है। शहर के मुख्य मार्गों में एक्का दुक्का इमरजेंसी सेवा के वाहन ही दिखाई दे रहे है। बाकी आम जनता अपने अपने घरों में कैद है। एक साल बाद इंसान के आभाव में सड़कें बीरान हो गई है। जबकि रीवा की करहिया मंडी स्थित बनाई गई अस्थाई सब्जी मंडी खुली हुई है। फिर भी ग्राहक नहीं दिख रहे है।
जिला प्रशासन का मानना है कि दो दिन पहले ही ज्यादातर लोगों ने दो दिन का राशन पानी जुटा लिया था। वहीं कई लोग दाल रोटी से ही काम चला रहे है। शहरवासियों का मानना है कि कोरोना के लगातर बढ़ रहे केसों को देखते हुए सरकारें लॉकडाउन लगा रही है। ऐसे में क्यों न अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 60 घंटे घरों में कैद हो जाएं। जिससे हमारे साथ हमारा शरह सुरक्षित हो।
लॉकडाउन का वैक्सीनेशन पर भी असर
रीवा सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि 60 घंटे के लॉकडाउन का वैक्सीनेशन सेंटरों में स्पष्ट असर दिख रहा है। जिन सेंटरों में सुबह से शाम तक वैक्शीन लगवाने के लिए मारामारी मचती थी। वहां जत्त कत्त लोग शनिवार को दिखाई दे रहे है। शरिवार के लिए जिलेभर में 25 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए थे। जहां पर 4900 वैक्शीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में आज टीकाकरण की रफ्तार कम होगी। क्योंकि जिला प्रशासन की कड़ाई के कारण ज्यादातर लोग घर से निकलने में डरते है।
शुक्रवार को मिले थे 83 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में शुक्रवार को जिलेभर में 83 पॉजिटिव केस मिले थे। ऐसे में जिलेभर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 445 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 37 है। जबकि कुल 25 लोग स्वस्थ्य होकर अपने अपने घर की ओर लौटे है। इसी तरह अब तक 4900 लोग पॉजिटिव मिले है। स्वस्थ्य हुए प्रकरण 4418 है।
एसपी ने पकड़ी ओवर लोड बस
रीवा लॉकडाउन के मददेनजर एसपी राकेश कुमार सिंह ने कोविद नियमों का पालन कराने के लिए खुद सड़कों पर उतरे। बस स्टैंड के पास एक ओवर लोड बस देखने पर ट्रैफिक डीएसपी मनोज वर्मा को कार्रवाई के लिए भेजा। जहां पर 31 सवारियों वाला बस में 72 यात्री चढ़े मिले। ऐसे में बस को जब्त कर सिविल लाइन थाने में खड़ा कराया गया है।