- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- On The First Day Of Lockdown, There Was Silence On The Streets, Liquor Shops Opened, Medical Stores Closed, A Few Buses Waited For The Ride
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल के बाहर मेडिकल चौराहा स्थित मेडिल स्टोर पर रहा ताला।
60 घंटे लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सुबह से बाजार में सन्नाटा रहा। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहें, दूध-सब्जी की दुकानों से लेकर मेडिकल स्टोर बंद थें तो शराब दुकानें खुली रहीं। लोग घरों से बाहर नहीं निकलें, इसलिए पुलिस ने भी सख्ती नहीं दिखाई। बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का बसें इंदौर-पीथमपुर के लिए खड़ी थी जिन्हें सुबह से सवारी का इंतजार रहा।
बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का खड़ी रही बसें, सवारी का करती रही इंतजार
कोरोना संक्रमण के वायरस का असर है कि सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन का लोगों ने समर्थन किया। ताकि संक्रमण का प्रभाव खत्म हों, वे फिर से संक्रमण से मुक्त नई जिंदगी जिए। सूरजकुंड कॉलोनी निवासी रवि राजपूत का कहना है कि सरकार की अपील पर पहले भी लोगों ने लॉकडाउन का समर्थन किया। लोग सतर्क और जागरूक हैं लेकिन सरकार को भी स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान देना चाहिए। कोरोना मरीज अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं होने से दम तोड़ रहें हैं। सरकार की व्यवस्थाएं भी निम्न स्तर की हैं। जरूरत है सिस्टम में बदलाव की।