नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच अब से कुछ देर बाद आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि एमएस धोनी (MS Dhoni) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम में किसकी फतह होगी.
सीएसके के पास तजुर्बा
चेन्नई की टीम में सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना हैं. इसके अलावा टॉप ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़, फॉफ डुप्लेसी और अंबाती रायुडू हैं. सैम कुरेन, मोईन अली और धोनी मध्यक्रम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर जबर्दस्त फॉर्म में हैं. दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.
पंत की टीम तैयार
दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और पंत जैसे बल्लेबाज हैं. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर और सैम बिलिंग्स जैसे बल्लेबाज दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने वाले बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में उनके पास ईशांत शर्मा , कगिसो रबाडा, उमेश यादव और क्रिस वोक्स हैं. स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार आर अश्विन और अमित मिश्रा के पास रहेगा.
चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग XI: फॉफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम कुरेन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, क्रिस वोक्स, इशांत शर्मा, स्टीव स्मिथ.
टॉस का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे
मैच शुरू होने का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे
मैदान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, महाराष्ट्र