पीएचई के एसडीओ की नेम प्लेट लगी गाड़ी से 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी – datia News

पीएचई के एसडीओ की नेम प्लेट लगी गाड़ी से 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी – datia News



भांडेर थाना पुलिस ने भिंड-भांडेर हाइवे पर रामगढ़ रोड से बोलेरो (एमपी 32 ZB 2741) जब्त की, जिसमें 20 पेटी अवैध शराब भरी थी। गाड़ी पर पीएचई एसडीओ की प्लेट लगी थी। पुलिस को ड्राइवर गाड़ी मोड़कर भागने लगा, लेकिन वाहन गड्ढे में फंस गया और आरोपी भाग निकला

.

भांडेर टीआई कोमल परिहार ने बताया कि बोलेरो सिंधवारी निवासी प्रमोद पाल के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे वह अपने साले नरेंद्र पाल के साथ चलाता है। यह बोलेरो पीएचई एसडीओ आरएन श्रीवास्तव के लिए लगी है। एसडीओ ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को ग्वालियर मीटिंग में जाना था और ड्राइवर को बुलाया था, लेकिन उसने फोन बंद कर दिया। दोपहर में यही वाहन शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



Source link