पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Indore Crime News: इंदौर साइबर सेल (Cyber Cell) ने महिलाओं और युवतियों से महंगे गिफ्ट के नाम रकम हड़पने वाले एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है.
इसके बाद आरोपी के दोस्त खुद को कस्टम का अधिकारी बताकर गिफ्ट जब्त करने की बात करते. फिर महिलाओंं से गिफ्ट छुड़ाने का बहाना कर उनके पैसे ट्रांसफर करवाते. जब एक महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसे पुलिस से शिकायत कर दी. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया. टीम ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया और इंदौर लेकर आई. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 8 बैक पासबुक सहित नगद जब्त किया है.
ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सायबर सेल इंदौर जितेन्द्र सिंह ने बताया नवंबर में राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डेविस लारेन्स नाम के एक शख्स ने उनसे फेसबुक पर दोस्ती की. इसके बाद मैसेंजर के जरिए दोनों की चैटिंग होती थी. विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने एक करोड़ की गिफ्ट भेजने की बात कही. इस बहाने आरोपी ने महिला से करीब 32 लाख रुपए अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करा लिए.ये भी पढ़ें: MP News: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का JP अस्पताल में हंगामा, बदसलूकी के बाद डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
महिला की शिकायत के बाद राज्य साइबर सेल ने इस मामले में अपराध दर्ज किया था. कार्रवाई करते हुए टीम ने पूरे गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की नाम विस्डम है तो नाइजीरिया का रहने वाला है. आरोपी 2014 और 2017 में बिजनैस विजा पर भारत आया था. फिर यहां रहकर वे इस तरह के अवैध काम करता था. पुलिस का कहना है कि फिलहाल 25 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.