- Hindi News
- Local
- Mp
- Police Reached Home After A Dispute With Health Workers, Beaten The Infected And Family With Sticks And Sticks, A Case Was Also Registered, The Villagers Surrounded The Police Station
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाना छैंगावमाखन पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
- – थाना छैगांवमाखन के गांव सिरसोद बंजारी का मामला, ग्रामीणों ने थानें का घेराव किया
स्वास्थ्यकर्मियों से विवाद के बीच एक कोरोना संक्रमित के घर पहुंची पुलिस ने संक्रमित युवक सहित परिजन को लाठी-डंडों से पीटा। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक को घर लेने गई थी। तभी विवाद के बीच डॉक्टर ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। संक्रमित व उसके माता-पिता व बहन से मारपीट की। थानें ले जाकर परिजन के विरूद्व गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज कराया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने थानें का घेराव किया। मामला थाना छैंगांवमाखन के गांव सिरसोद बंजारी का हैं। पुलिस के अनुसार पहले उनके साथ हाथापाई की गई, बदले में उन्होंने लाठीचार्ज की कार्रवाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 4 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त परिवार में एक युवक का सैंपल लेने गई थी। सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची तो परिजन ने कहा बेटा घर पर रहकर ही स्वस्थ हो जाएगा। क्योंकि संक्रमित युवक की मां खुद आशा कार्यकर्ता हैं। इस बात पर स्वास्थ्यकर्मियों व परिजन के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों ने थाना छैंगांवमाखन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संक्रमित युवक व परिजन को घर से बाहर निकाला और लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दी। जानकारी अनुसार पुलिस ने संक्रमित युवक सहित मां-बाप व उसकी बहन के विरूद्व आईपीसी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया हैं। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने थाना परिसर में प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंधाना व देशगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। इधर, स्थानीय पंधाना विधायक राम दंगोरे का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई गलत हैं। सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करवाएंगे।