नाश्ता के चक्कर में फंस गए युवक: समोसा खाने गए थे 2 घंटे शटर बंद दुकान में गुजारने पड़े, SDM ने बाहर निकलवाया फिर की दुकान सील

नाश्ता के चक्कर में फंस गए युवक: समोसा खाने गए थे 2 घंटे शटर बंद दुकान में गुजारने पड़े, SDM ने बाहर निकलवाया फिर की दुकान सील


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Samosa Went To Eat, Had To Spend 2 Hours In Shutter Closed Shop, SDM Got Out And Then Sealed Shop

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नाश्ता सेंटर सील करते SDM मुरार

  • मुरार के सदर बाजार में रविवार सुबह मनई नाश्ता सेंटर की घटना

लॉकडाउन में नाश्ता करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस और SDM को देखकर नाश्ता सेंटर का मालिक शटर पर ताला लगाकर भाग गया। करीब 2 घंटे तक दो युवक शटर के पीछे बंद रहे। जब SDM मुरार वहां पहुंची तो शटर के दूसरी ओर से कुछ आवाज आईं। SDM ने तत्काल दुकान मालिक का पता लगाने के लिए कहा। उसे वहां बुलवाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दुकान मालिक मिला। उससे शटर का ताला खुलवाकर दोनों युवकों को बाहर निकलवाया। साथ ही SDM मुरार ने नाश्ता सेंटर को सील कर दिया है।

अभी ग्वालियर में लॉकडाउन लगा है। ऐसे में दूध, सब्जी और मेडिकल स्टोर को छूट है, पर इनकी आड़ में सुबह-सुबह नाश्ता सेंटर भी खुल रहे हैं। रविवार सुबह सदर बाजार में मनई नाश्ता सेंटर खुला था और लोग यहां नाश्ता कर रहे थे। तभी प्रशासन और पुलिस के अफसर वहां से निकले। अफसरों की गाड़ियों को देखकर नाश्ता सेंटर का मालिक रिसाला बाजार निवासी विष्णु पुत्र जुगल किशोर दुकान पर ताला लगाकर भाग गया। दुकान के अंदर बैठकर दो युवक नाश्ता कर रहे थे। वह अंदर ही फंसे रह गए। बाजार में SDM मुरार पुष्पा पुषाम अपनी टीम के साथ घूम रही थीं। तभी SDM मुरार को पता लगा कि दुकान अभी खुली थी। वह दुकान के पास पहुंची तो बंद शटर के पीछे से आवाज आ रही थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान मालिक को बुलाकर दुकान खुलवाने के लिए कहा। पुलिस को दुकान मालिक की तलाश्भ में भेजा गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दुकान मालिक मिला और नाश्ता सेंटर का शटर खुलवाया गया। अंदर दो युवक घबराए से बैठे मिले। युवकों ने बताया कि वह समोसा खाने आए थे। अचानक दुकान मालिक शटर डाउन कर भाग गया। SDM ने उन युवकों को जाने दिया, लेकिन नाश्ता सेंटर के मालिक को फटकार लगाते हुए तत्काल नाश्ता सेंटर को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही रविवार को जिले में 10 दुकाने सील की गई हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link