- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- A Spark Emanated From A Katiya Made For Power Theft, Two Transformers Set In Fire, People Fled After Seeing The Flames
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अटेर कस्बा में ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें। घंटों बिजली सप्लाई रही ठप।
- अटेर कस्बे की घटना।
जिले के अटेर तहसील में बिजली चोरी के लिए डाली गई कटिया (अवैध तार ) से शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में बदल गई। यह हादसे में दो ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। यह घटना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की संपत्ति का नुकसान हुआ। वहीं, विभागीय अफसर व कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई।
अटेर कस्बे में बस स्टैंड के पास करीब तीन हजार की आबादी के लिए बिजली सप्लाई के लिए दो ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। इन ट्रांसफार्मरों से कटिया डालकर लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते आ रहे हैं। यह बिजली चोरी न रोक पाने की वजह से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा हुआ है। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे अवैध कटिया से शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली। यह चिंगारी ट्रांसफार्मर की केवल ने पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में यह केबल से आग की लपटें निकलने लगी और पास-पास में रखे दोनों ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया।
बिजली कंपनी का एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों को बिजली न मिलने से भीषण गर्मी व तपिश से जूझना पड़ा। वहीं बिजली बंद होने से लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई ठप रहा। इस पूरे मामले में महाप्रबंधक डीके सुखीजा का कहना है कि ट्रांसफार्मर में लगी आग की घटना के कारणों का पता लगाए जाने के लिए पड़ताल कराई जाएगी।
बिजली चोरी रोकने में फेल अफसर
ट्रांसफार्मर में आगजनी की घटना बिजली चोरी की वजह से होने की बात स्थानीय बिजली कर्मचारी द्वारा बताई जा रही है। इस पूरे मामले में बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक, सहायक यंत्री व कनिष्ठ यंत्री की लापरवाही उजागर हुई है। यह ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर चोरी की घटना को यह अफसर रोक नहीं सके। वहीं ट्रांसफार्मर में ऑयल लीकेज होने से यह आग कुछ ही मिनटों में तेज हुई है। ट्रांसफार्मर से ऑयल लीकेज की ओर भी इन अफसरों का ध्यान नहीं है।
ट्रांसफार्मर में लगी आग का दृश्य।