वर्क फ्राॅम होम से रिश्तों में दूरी: घर में कलह तलाक तक जा पहुंचा रिश्ता, फैमिली कोर्ट के सामने ऐसे 13 मामले

वर्क फ्राॅम होम से रिश्तों में दूरी: घर में कलह तलाक तक जा पहुंचा रिश्ता, फैमिली कोर्ट के सामने ऐसे 13 मामले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना काल में लोगों का वर्क कल्चर बदल गया है। इस दौर में जहां लोगों ने आपदा को अवसर बनाया और परिवार के साथ सुखद समय बीता रहा है। वहीं, कई घरों में विवाद खड़े हाे रहे हैं। पति और पत्नी के बीच मारपीट और विवाद इतना बढ़ा कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। फैमिली कोर्ट की काउंसलर ने बताया कि पति के वर्क फ्रॉम होम के कारण महिलाओं को मारपीट का सामना करना पड़ा।

इस कारण महिलाओं ने तलाक का प्रकरण लगाया है। ऐसे 13 मामलों की फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग चल रही है। कुछ मामलों में घर से काम कर रही महिलाओं को पति काम छोड़कर घर देखने के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं पति का आरोप है काम के दौरान पत्नी इतना विवाद खड़ा करती है जिससे वे परेशान हो जाते हैं और लड़ाई शुरू हो जाती है। फैमिली कोर्ट की काउंसलर्स ने बताया कि कोर्ट में ऐसे प्रकरण पहुंचे हैं, जिसमें वर्क फ्रॉम होम के दौरान पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ और मामला तलाक तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि वर्क फ्रॉम होम के कारण दोनों को ही दोहरी जिम्मेदारी निभाना पड़ रही है। इस दौरान पति घर पर काम कर रही महिलाओं को काम छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बाद भी उन्हें ससुराल वाले और पति के द्वारा की जा रही घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। कोर्ट भी यह मान रहा है कि यह वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उपजा विवाद है जिसे काउंसलिंग से दूर किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link