भारत सरकार के निर्देश पर 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे फायर सर्विस वीक के तहत गुरुवार को नीमच जिला चिकित्सालय में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अफीम फैक्ट्री की सीआईएसएफ (CISF) टीम ने अस्पताल के स्टाफ को आग से बचाव और उस पर नियंत्रण पा
.
जिला चिकित्सालय में आयोजित इस प्रशिक्षण में सुबह और रात्रि शिफ्ट के लगभग 100 कर्मचारियों ने भाग लिया। सीआईएसएफ के फायर इंस्पेक्टर खुशीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने स्टाफ को आग के विभिन्न प्रकारों और अलग-अलग स्थितियों में उन पर काबू पाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने कर्मचारियों से अग्नि शमन यंत्रों (Fire Extinguishers) का लाइव अभ्यास भी करवाया।
ट्रेनिंग के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि यदि एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग जाए, तो घबराने के बजाय गीले कपड़े या कंबल का उपयोग कर ऑक्सीजन की आपूर्ति काटकर और स्विच ऑफ करके आग को कैसे बुझाया जा सकता है। यह प्रदर्शन आग बुझाने के सुरक्षित तरीकों को समझने में सहायक रहा।

इस प्रशिक्षण में सीआईएसएफ के अखंड प्रताप यादव, आनंद आईआर और राकेश यादव ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सहायक प्रबंधक डॉक्टर जन्मेजय शाक्य सहित अस्पताल का अन्य वरिष्ठ स्टाफ भी उपस्थित रहा।
