Last Updated:
IAS Niaz Khan News: भोपाल में IAS नियाज खान के ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने मुस्लिमों को मांस, मछली जैसे व्यवसाय छोड़कर सम्मानजनक व्यापार अपनाने की सलाह दी.
IAS नियाज खान के ट्वीट से भड़के मुस्लिम स्कॉलर अनस अली
हाइलाइट्स
- मुस्लिम समाज ने दिया करारा जवाब
- IAS नियाज खान को अनस अली की खरी-खरी
- कौम को बदलना है तो इंस्टिट्यूट खोलिए
अनस अली ने कहा कि नियाज खान खुद एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उनके पास संसाधन भी हैं, तो वे चाहें तो भोपाल में मुस्लिम बच्चों के लिए एक संस्थान या कोचिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं. “आप ट्वीट में चिंता तो ज़ाहिर करते हैं, लेकिन जब आपके पास ताकत है तो कुछ ठोस क्यों नहीं करते?” — उन्होंने सवाल उठाया.
अनस अली ने यह भी कहा कि अगर आप सरकार में इतनी बड़ी भूमिका में हैं तो आपको बताना चाहिए कि आपने या आपकी सरकार ने अब तक अल्पसंख्यक समुदाय खासकर गरीब मुस्लिम बच्चों के लिए क्या काम किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि आज पूरे प्रदेश और देश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार और अन्याय हो रहा है, और अफसोसजनक बात यह है कि ऐसे समय में भी आप चुप रहते हैं.
उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सिर्फ मुस्लिमों की बात नहीं है. “देश में कई गैर-मुस्लिम भी यही काम करते हैं. व्यापार छोटा हो या बड़ा, सम्मानजनक होता है. ऐसे में किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना सरासर गलत है.”अनस अली का यह रिएक्शन न सिर्फ नियाज खान के ट्वीट पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अब मुस्लिम बुद्धिजीवी समाज केवल बातों से नहीं, व्यवहारिक बदलाव की मांग कर रहे हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें