- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Miscreants, Who Brought The Car From Ahmedabad, Befriended The Driver, And Then Committed The Crime Of Theft By Getting Drunk, The Police Arrested The Accused
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने बदमाशों से कार बरामद की।
- तीन दिन तक भिंड शहर में दोनों युवकों के साथ घूमता रहा कार चालक
भिंड जिले के दो युवक गुजरात के अहमदाबाद से लॉकडाउन में घर जाने के लिए किराए पर कार लेकर आए। फिर इन दोनों युवकों ने कार चालक से दोस्ती की। इसके बाद दोनों युवकों ने ड्राइवर को शराब पिलाई। शराब के नशे में कार चालक चिरौली रोड पर यूरिन त्यागने के लिए उतरा, तभी दोनों बदमाशों ने कार लेकर फरार हो गए। यह कार चोरी की वारदात बुधवार की रात 10 बजे की है। चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। रविवार की दोपहर दोनों युवकों को पकड़ लिया है। साथ ही चोरी की गई कार भी जब्त कर ली है।
लहार थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया मुताबिक मिहोना निवासी लखन कुशवाहा और रौन निवासी दीपू त्यागी बीते 3 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद से किराए से कार लेकर आए। वे दोनों मयूर पटेल पुत्र बलदेव पटेल की मारुति कंपनी की इको गाडी क्रमांक जीजे 27 डीबी 3575 को किराए पर लाए थे। मयूर, इस गाड़ी का चालक था। दोनों बदमाशों ने चालक से दोस्ती की और 3 दिन तक उसे भिंड में गाड़ी के साथ घुमाता रहा। इस दौरान तीनों ने ही शराब का नशा किया। बुधवार की रात करीब 10 बजे यह तीनों लहार से चौरई के रास्ते जा रहे थे। तभी मयूर ने गाड़ी रोकी और यूरिन त्यागने के लिए चिरौली के पास रूक गया। इसी समय दीपू और लखन गाड़ी लेकर भाग गए। वहीं गाड़ी चालक मयूर ने लहार थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर रावतपुरा सानी तिराहा से चोरी गई कार को बरामद कर लिया। साथ ही दोनों आरोपी लखन कुशवाह पुत्र पातीराम कुशवाह निवासी हनुमान गढ़ी मोहल्ला मिहोना और दीपू त्यागी उर्फ दीपक शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी पटेल मोहल्ला रौन को पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह कुशवाह, आरक्षक अजय गुर्जर, उग्रसेन गुर्जर की भूमिका प्रमुख रही।