मांगा था काम मिला धोखा: डेढ़ साल की बेटी के गले पर चाकू अड़ा महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मांगा था काम मिला धोखा: डेढ़ साल की बेटी के गले पर चाकू अड़ा महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • घटना ओढ़पुरा जनकगंज की,पुलिस ने दर्ज की FIR

पति से झगड़ा होने के बाद डेढ़ साल की बेटी को लेकर काम की तलाश में आई महिला से एक युवक ने दुष्कर्म किया है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद महिला विरोध नहीं कर सकी। घटना दो दिन पहले जनकगंज के ओढ़पुरा इलाके की है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत जनकगंज थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भिंड निवासी 26 वर्षीय महिला की पति से अनबन होने पर कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह ग्वालियर में काम धंधे की तलाश में आई थी। साथ में उसकी डेढ़ साल की बेटी भी साथ थी। यहां पर उसने अपने परिचित गबदा गुर्जर निवासी ओढ़पुरा को कॉल कर एक किराए का कमरा व काम दिलाने की बात कही। इस पर गबदा ने उसे दो दिन में काम और कमरा दिलाने का वादा किया। इसके बाद महिला किसी लॉज में कमरा तलाशने जा रही थी तो गबदा ने उसे उसके कमरे में चलकर रहने के लिए कहा। साथ ही वादा किया कि वह जल्द काम तलाश लेगा। रात को खाना खाने के बाद वह सो गई। रात करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि गबदा गुर्जर उसके साथ कुछ कर रहा है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे महिला घबरा गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसकी बेटी को जान से मार देगा। सुबह किसी तरह वह मकान से निकली और थाने पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

भागने से पहले पकड़ा आरोपी

जैसे ही आरोपी को पता लगा कि महिला उसके चंगुल से छूट गई है और वह थाने जा पहुंची है तो गबदा गुर्जर ने भागने की तैयारी कर ली। वह सामान पैक कर भागने के लिए निकला ही था कि उसके घर के कोने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link