- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Young Man Went Missing All Day With Friends, Returned Home In A Drunken State At Night, The Family Was Taken To Hospital When His Condition Deteriorated, The Doctor Declared Dead
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक युवक गोपाल।
- पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
भिंड जिले के ग्राम मुरलीपुरा में रहने वाला एक युवक बीती रोज दिनभर गायब रहा। रात को घर लौटा तो उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन, युवक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने बेटे की मौत को हत्या करार दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक मुरलीपुरा निवासी गोपाल शर्मा शनिवार की सुबह बिना बताए घर से गायब हो गया। वह रात के समय घर वापस नशे की हालत में लौटा। युवक की हालत देर रात बिगड़ी। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उपचार से पहले ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कविता शर्मा का आरोप है कि मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। उसका कहना है कि मेरा बेटा गोपाल स्मैक के नशे का आदी था। दो युवक, उसे घर से बहला फुसलाकर ले गए। परिजनों का कहना है कि दोपहर के समय गोपाल को फोन पर संपर्क करना चाहा तो कोई युवक ने फोन रिसीव किया और बात नहीं करने दी। रात को गोपाल घर लौटा। उस समय उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह सीधे अपने कमरे में गया और सो गया। देर रात जब उसका स्वास्थ्य बिगड़ा तब हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।