नागदा में शर्मनाक घटना हुई. घायल शख्स को पड़ोसी ने घर से बाहर धकेल दिया.
महाकाल की नगरी उज्जैन के पास है नागदा. यहां एक शख्स ने दूसरे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. हमलावर ने यह कह कर चाकू मार दिए कि तुम तंत्र करते हो. शर्मनाक ये था कि किसी भी पड़ोसी ने घायल की मदद नहीं की.
- Last Updated:
April 11, 2021, 12:33 PM IST
जानकारी के मुताबिक, नागदा के प्रकाश नगर में रहने वाले राजेंद्र गुर्जर (50 वर्ष) अपने घर से रोजाना की तरह फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे. प्रकाश नगर की गली नंबर चार में राजेंद्र पंहुचे ही थे कि पास ही में रहने वाले योगेश शर्मा (30 वर्ष) ने राजेंद्र को रोककर ताड़बतोड़ चाकू मारना शुरू कर दिया. इस घटना से उठा शोर सुनकर कुछ लोग बाहर भी आए, लेकिन फिर उस ओर ध्यान ही नहीं दिया.
पड़ोसी ने नहीं की मदद
इस बीच राजेंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए एख खुले घर में सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी ने घायल को घर से बाहर धकेल कर दरवाजा बंद कर दिया गया. गंभीर हालत में घायल राजेंद्र को नागदा के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजेंद्र ने बताया की आरोपी योगेश ने रास्ते में रोका और कहा कि तू तंत्र क्रिया करता है. इसके बाद उसने चाक़ू से हमला कर दिया.