स्वास्थ्य विभाग कर रहा गुमराह: सरकारी रिकॉर्ड में 572 आईसीयू बेड खाली, हकीकत में सब भरे; गंभीर मरीज एक से दूसरे अस्पताल भटकने को मजबूर

स्वास्थ्य विभाग कर रहा गुमराह: सरकारी रिकॉर्ड में 572 आईसीयू बेड खाली, हकीकत में सब भरे; गंभीर मरीज एक से दूसरे अस्पताल भटकने को मजबूर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 572 ICU Beds Empty In Government Records, All Filled Up In Reality; Serious Patients Are Forced To Wander From One Hospital To Another.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहलेलेखक: विवेक राजपूत

  • कॉपी लिंक

सार्थक लाइट एप और एनएचएम के पोर्टल से दी जा रही जानकारी में खाली बता रहे बेड।

शहर के अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती होने के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार करने के बजाय सरकारी सिस्टम लोगों को गुमराह कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये से गंभीर मरीज एक से दूसरे अस्पताल भटकने को मजबूर हैं। आलम यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में आईसीयू के 572 और ऑक्सीजन के 1480 बेड खाली बताए जा रहे हैं, लेकिन जब मरीज या उनके परिजन अस्पतालों में संपर्क कर रहे हैं तो उन्हें बेड नहीं मिल पा रहे हैं। सार्थक लाइट एप और एनएचएम के पोर्टल (www.nhmmp.gov.in) में बेड खाली बताए जा रहे हैं। मामले में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि बेड की मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से हो रही है। डाटा दिन में दो बार अपडेट होता है। इस दौरान कुछ अंतर आ सकता है।

दावे और उनकी हकीकत… हमारे यहां बेड खाली नहीं हैं…

जेके अस्पताल

सरकारी दावा : ऑक्सीजन सपोर्टेड 233 और आईसीयू में 43 बेड खाली।
अस्पताल का कहना- अभी हमारे यहां बेड खाली नहीं हैं। शाम को कॉल करिए, जनरल वार्ड में कुछ बेड खाली होने हैं।

पीपुल्स अस्पताल

सरकारी दावा : 60 में से 16 बेड खाली हैं, जबकि 44 बेड पर पहले से मरीज भर्ती हैं।
अस्पताल का कहना- ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड मिल जाएगा, लेकिन वेंटिलेटर का एक भी बेड खाली नहीं हैं।

नोबल अस्पताल

सरकारी दावा : ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 39 बेड में से 4 खाली हैं, 35 बेड पर मरीज हैं।
अस्पताल का कहना- हमारे यहां कोरोना के एक भी बेड खाली नहीं है। बहुत छोटा सा अस्पताल है, सभी बेड फुल हैं।

विभाग के अनुसार यह है स्थिति

  • सरकारी रिकॉर्ड में 6013 कुल बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व सरकारी और निजी अस्स्पतालों में।
  • 1693 आइसोलेशन बेड, इनमें 465 भरे और 1228 खाली।
  • 3015 ऑक्सीजन सपोर्टेड, इनमें 1536 भरे और 1480 खाली।
  • 1305 आईसीयू/एचडीयू इनमें 733 भरे और 572 खाली।

खबरें और भी हैं…



Source link