मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले में आज दोपहर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही.
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले में आज दोपहर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कहां था, इसके बारे में अभी तक केंद्र की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. भूकंप के झटकों की वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. हालांकि शहडोल और आसपास के इलाको में भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गए.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…