CSK vs DC, IPL 2021: सीएसके को पहले मुकाबले में दिल्ली ने सात विकेट से हराया. (फोटो-PTI)
IPL 2021, CSK vs DC: आईपीएल 2021 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोनों के लिए बुरा साबित हुआ. मैच में जीरो पर बोल्ड होने वाले धोनी पर जुर्माना लगा है.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगा है. दरअसल बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे. इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरू किया जाए लेकिन अब डेढ़ घंटे के अंदर हर हाल में निर्धारित 20 ओवर खत्म करने होंगे. 90 मिनट में टीमों को ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट मिलेंगे. मतलब टीमों को 85 मिनट में कुल 20 ओवर फेंकने होंगे. इस हिसाब से एक घंटे में हर टीम को 14.11 ओवर फेंकने होंगे.
यह भी पढ़ें:
CSK vs DC Highlights, IPL 2021: गुरू धोनी पर भारी पड़ा शिष्य पंत, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को हरायाTOP 10 IPL and Sports News: पंत की अगुवाई ने दिल्ली ने चेन्नई को हराया, आज कोलकाता से भिड़ेगी हैदराबाद
दूसरी ओर हार के बाद धोनी ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उनके गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेना होगा. धोनी ने कहा,‘‘ हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और बेहद ढीली गेंदें डाली. उन्होंने सबक ले लिया है और आगे वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’’ धोनी ने कहा कि ओस पर काफी कुछ निर्भर करता है और उसे ध्यान में रखकर हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे.