IPL 2021 : चेन्नई के खिलाफ चला शिखर धवन का बल्ला, मैन ऑफ द मैच बनने के बाद बोले- मजा आया

IPL 2021 : चेन्नई के खिलाफ चला शिखर धवन का बल्ला, मैन ऑफ द मैच बनने के बाद बोले- मजा आया


आईपीएल-2021 के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली के ओपनर शिखर धवन ने 85 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. (PTI)

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया. मैन ऑफ द मैच दिल्ली के ओपनर शिखर धवन रहे जिन्होंने 54 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े. पृथ्वी ने मुकाबले में 72 रन बनाए.

मुंबई. आखिर चेले ने गुरु के खिलाफ पहली बाजी तो जीत ली. दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के जिस मुकाबले को ‘गुरु vs चेला’ के तौर पर देखा जा रहा था, उसमें शनिवार को ऋषभ पंत की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इंडियन प्रीमियर लीग-2021 के दूसरे मैच में दिल्ली ने ओपनर शिखर धवन (85) और पृथ्वी शॉ (72) के दम पर 189 रनों के लक्ष्य को महज 3 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया. तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए जिसके बाद दिल्ली ने 18.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 190 रन बना लिए. धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दिल्ली को शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दमदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े जो सीएसके के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. धवन ने 54 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, पृथ्वी ने 38 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के जड़े. दिल्ली के कप्तान पंत ने शार्दुल ठाकुर के पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयी चौका लगाया. चेन्नई के लिए पेसर शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए जबकि ड्वेन ब्रावो को एक विकेट मिला.

इसे भी पढ़ें, IPL में सुरेश रैना ने उतारा गुस्सा, बताया कि 2020 में क्यों फिसड्डी हो गई थी CSK

धवन ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने अपनी बल्लेबाजी का भरपूर लुत्फ उठाया, मजा आया जिस तरह गेंद को मैं खेल रहा था. पृथ्वी भी आज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उनकी यह फॉर्म विजय हजारे से जारी है. हमें मैच में एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी क्योंकि सामने एक बड़ा लक्ष्य था. मैं शरीर के करीब वाली गेंद ज्यादा खेल रहा था. पृथ्वी को खेलते देखना अच्छा लगा क्योंकि पिछला आईपीएल उनके लिए खास नहीं रहा था.’इससे पहले चेन्नई के अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 36 गेंदों पर 3 चौकों, 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. उनके अलावा मोइन अली ने 36 रन बनाए जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी को उतरे थे. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी को आए सैम करेन ने तूफानी अंदाज दिखाया और 15 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. रवींद्र जडेजा ने 17 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए. दिल्ली के लिए पेसर आवेश खान ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके जिन्होंने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खाता भी नहीं खोलने दिया. क्रिस वोक्स ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन, टॉम करेन ने 1-1 विकेट लिया.









Source link