उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन एवं उसके चालक का पता लगाया जा रहा है. (सांकेतिक तस्वीर)
करेली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अनिल सिंघई (Inspector Anil Singhai) ने रविवार को बताया कि नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर एक होटल के पास शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में सड़क हादसे बढ़ गए हैं. बीते दिनों खबर सामने आई थी कि उज्जैन में एक दर्दनाक हादसे में 23 साल के एक युवक की मौत और उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में मारे गए युवक का जन्मदिन था. वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने जा रहा था लेकिन रास्ते में मौत उसे अपने साथ ले गयी.
घटना नाना खेड़ा क्षेत्र की थी. मृतक का नाम जयंत देसाई था. उसका जन्मदिन था. जयंत देर रात तीन अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने अपने तीन दोस्तों के साथ कार से रवाना हुआ था. रात 12 बजे के आसपास इंदौर रोड पर गिरीश पेट्रोल पम्प के पास उनकी कार बिजली के पोल से टकरा गयी. इससे ड्रायवर सीट के बगल में बैठा जयंत घायल हो गया. उसके साथ कार में बैठे तीन मित्र भी घायल हो गए. सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.