- Hindi News
- Local
- Mp
- Record 5939 New Cases, 24 Deaths, More Than 40 Thousand Infected Found In 10 Days, 16 Thousand Active Cases Increased
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे मे
- रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बालाघाट, उमरिया, झाबुआ और कटनी में 100 से अधिक केस मिले
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 5939 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस दौरान 24 मौतें हुईं। अप्रैल माह के 10 दिन के आंकड़े देखे तो प्रदेश में इस दौरान 40,088 संक्रमित मिले हैं। जबकि एक्टिव केस 16 हजार बढ़ गए हैं। यानी 10 दिन में 54% की बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि सरकार ने पहले पूरे प्रदेश में वीक एंड लॉकडाउन किया था, लेकिन अब 15 शहरों में 7 से 10 दिन की अवधि को बढ़ा दिया है।
रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बालाघाट, उमरिया, झाबुआ और कटनी में 100 से अधिक केस मिले हैं। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 दिन में 186 लोागें की मौत कोरोना से हो चुकी है। इसमें 10 अप्रैल को दर्ज 24 मौतें भी शामिल हैं। कोरोना से अब तक 4148 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर के बाद अब ग्वालियर और उज्जैन में कोरोना ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 458 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 3 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। उज्जैन में भी 218 केस मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 35 हजार के पार हो गया है। यही वजह है कि सरकार ने अब अस्पतालों में 1 लाख बेड का इंतजाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। हर जिले में कोविड केयर सेंटर भी शुरू किए जा रहे हैं।
4 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन इंदौर पहुंचाए
खाद्य सुरक्षा आयुक्त पी नरहरि ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के लिए इंदौर में 4 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन इंदौर पहुंचा दिए गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में काेरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड तेजी से बढ़ी है। भोपाल, इंदौर सहित बड़े शहरों में इस इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो चुका है। अब सरकार ने इसके इस्तेमाल के लिए नए निर्देश जारी कर दिए है। यह इंजेक्शन केवल उन मरीजों को दिया जाएगा, जिन्हें इलाज के दौरान हर रोज 5 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है।
राज्यपाल को हालातों की जानकारी देंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो कॉन्फ्रेिसंग के जरिए राज्यपाल आंनदी बेन पटेल को कोरोना के हालातों और इसके नियंत्रण के लिए इंतजामों की जानकारी देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोरोना की समीक्षा करेंगे।
भोपाल में लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला आज
मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वे भोपाल क्राइसिस मैजनेमेंट ग्रुप के सदस्यों से भी बात कर सकते हैं। इस दौरान भोपाल में लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। सरकार अब तक 15 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा चुकी है।