चने की खरीदी: समर्थन मूल्य पर आज से फिर खरीदी, नीलामी 15 से हाेगी

चने की खरीदी: समर्थन मूल्य पर आज से फिर खरीदी, नीलामी 15 से हाेगी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • उपज लाने के लिए किसानों को भेज रहे मैसेज

साेमवार से जिले के 248 केद्राें में गेहूं और 16 केंद्राें पर चने की खरीदी हाेगी। किसानाें काे एसएमएस भेज दिए गए हैं। वहीं मंडियाें में नीलामी का काम 14 अप्रैल तक बंद रहेगा। मंडियाें में किसानाें काे फसल बेचने के लिए 15 अप्रैल काे आना हाेगा। मंडी सचिव उमेश बसेडिया ने बताया की मंडी में 14 अप्रैल तक नीलामी का काम बंद है।

वहीं मंडी परिसर में बने सर्मथन मूल्य केद्राे पर किसानाें की फसल खरीदी का काम किया जा रहा है। मंडी में किसानों की उपज की नीलामी का कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा। मंडी समिति ने इन दिनों के दौरान मंडी में उपज बेचने के लिए नहीं आने को लेकर किसानों से अपील की है।

मंडी बंद रहने से किसानों को काफी परेशानी होगी। मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा ने बताया 14 अप्रैल तक मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। 12 अमावस्या, 13 को गुड़ी पड़वा और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवकाश के चलते मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा। किसान इन दिनों में उपज बेचने के लिए मंडी में नहीं आएं।

खबरें और भी हैं…



Source link