जीआरपी की हद दर्जे की लापरवाही: थाने की गाड़ी खराब हुई तो, कोरोना संक्रमित सहित दो आरोपियों का करा दिया दो किमी का पैदल मार्च, एक ही हथकड़ी में ले गए निगेटिव-पॉजीटिव को

जीआरपी की हद दर्जे की लापरवाही: थाने की गाड़ी खराब हुई तो, कोरोना संक्रमित सहित दो आरोपियों का करा दिया दो किमी का पैदल मार्च, एक ही हथकड़ी में ले गए निगेटिव-पॉजीटिव को


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • When The Police Car Broke Down, Two Accused Including Corona Infected, Made A Two km Walk March, Took The Negative positive In The Same Handcuffs.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड संक्रमित का पैदल मार्च।

  • चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए हैं दोनों युवक, जीआरपी थाने से सेंट्रल जेल में पैदल ले गए दाखिला कराने

कोरोना संक्रमण के बीच जबलपुर जीआरपी की हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में एक संक्रमित आने पर जीआरपी के दो सिपाही पीपीई किट में दोनों आरोपियों को दो किमी का पैदल मार्च करा दिया। नंगे पैर अंगारों की तरह दहकते सड़क पर जीआरपी की ये लापरवाही जिसने भी देखा सन्न रह गए।

जानकारी के अनुसार जीआरपी ने मोबाइल चोरी के मामले में खितौला निवासी दाे आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट से दोनों का कोविड टेस्ट कराकर जेल दाखिला का वारंट जारी कर दिया गया था। जीआरपी की ओर से सोमवार को दोनों आरोपियों का जिला विक्टोरिया अस्पताल में कोविड टेस्ट कराया गया। प्रधान आरक्षक नन्हें लाल के मुताबिक वहां एक आरोपी संक्रमित मिला। वहीं दूसरा निगेटिव था। इसके बाद दोनों को जीआरपी थाने ले जाया गया था।
भरी दोपहरी पीपीई-किट में दो पुलिस कर्मी हथकड़ी डाले ले गए जेल दाखिला कराने
दोनों आरोपियों को जीआरपी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नन्हेलाल और एक अन्य आरक्षक पीपीई किट पहन कर जेल में दाखिला कराने पैदल निकल पड़े। ऊपर से लापरवाही ये कि एक संक्रमित और एक निगेटिव को एक ही हथकड़ी में बांधकर साथ-साथ लेकर निकले। कोविड संक्रमित आरोपी को इस तरह पैदल बीच बाजार से जाते हुए जिसने भी देखा, वो जीआरपी की इस लापरवाही से सन्न रह गया।

मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी ने किया है गिरफ्तार, पैदल ले गए जेल।

मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी ने किया है गिरफ्तार, पैदल ले गए जेल।

थाने की गाड़ी हो गई थी खराब
प्रधान आरक्षक नन्हेलाल ने कारण बताया कि थाने की गाड़ी खराब हो गई थी। दूसरे वाहन का इंतजाम करने के सवाल पर कहा कि इसके बारे में डे-अफसर व टीआई ही कुछ बता सकते हैं। हमें तो अनुशासन में जो आदेश मिला, उसका पालन कर रहे हैं। हालांकि संक्रमित और निगेटिव को साथ-साथ ले जाने का जवाब नन्हेलाल नहीं दे पाए।
कोविड की नहीं मिली रिपोर्ट, वो तो सुरक्षा के चलते पहना था पीपीई किट
इस मामले में जीआरपी टीआई सुनील नेमा ने बताया कि आरोपियों में एक नागपुर में था। वहां कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। जेल दाखिल करने से पहले कोविड टेस्ट जरूरी है। आरटीपीसीआर कराने के लिए दोनों को विक्टोरिया भेजा गया था। अब वहां से रिपोर्ट जेल प्रशासन को मिलेगा। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों पुलिस कर्मियों को पीपीई किट में भेजा गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link