- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- P 151, The Daughter Of The First Tigress Of The Tiger Reserve, Gave Birth To Two Tiger Cubs, For The First Time The Video Surfaced
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पन्ना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शावकों के साथ चहल-कदमी करती हु�
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर खुशियां आई हैं। यहां पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी-1 की बेटी बाघिन पी-151 ने दूसरी बार दो बाघ शावकों को जन्म दिया है। बाघिन पी-151 के शावकों का पहला वीडियो सामने आया है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व के कमानी गेट के पास चहल-कदमी करते हुए देखी गई। पार्क प्रबंधन के अनुसार जन्मे दोनों बाघ शावकों की उम्र करीब 3 माह है।
बाघिन पी 151 और उसके शावक स्वस्थ हैं। बाघिन पी-151 अपने दोनों शावकों के साथ पहली बार नजर आई है। पन्ना पार्क में घूमने आए कुछ पर्यटकों ने कमानी गेट के पास चहल-कदमी करते हुए बाघिन और उसके दो शावकों को देखा और वीडियो बनाया है। वीडियो 9, 10 अप्रैल का बताया जा रहा है।
पन्ना में अब 80 हुई बाघों की संख्या
पार्क प्रबंधन के अनुसार बाघिन पी-151 पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी-1 की बेटी है। इस बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इन बाघ शावकों के साथ अब टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 80 हो गई है। शावकों की चहल-कदमी पर नजर रखी जा रही है।