KKR vs SRH IPL 2021 Live Streaming: राजस्थान vs पंजाब के बीच चौथा मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

KKR vs SRH IPL 2021 Live Streaming: राजस्थान vs पंजाब के बीच चौथा मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से हो चुका है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) में अबतक तीन मैच खेल जा चुके हैं. टूर्नामेंट का चौथा मैच आज यानी 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब की यह टीम पिछले सत्र में तालिका में छठे स्थान पर थी, लेकिन टीम लगातार पांच जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचे के करीब पहुंच गई थी. जस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के ओपनिंग सीजन का खिताब जीता था. इसके बाद टीम कभी भी चैंपियन नहीं बन सकी. मौजूदा आईपीएल सीजन में टीम एक बार फिर अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. टीम ने इस बार नया कप्तान बनाया है. संजू सैमसन टीम की कमान संभाल रहे हैं.

बतौर ओपनर कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पिछले सीजन में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. तीसरे नंबर पर विंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका दिया जा सकता है. बतौर ऑलराउंडर माेइजेस हेनरिक्स का खेलना तय है. मोहम्मीद शमी के साथ बतौर तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि शमी चोट से वापसी कर रहे हैं. ऐसे में सबकी नजर उन पर होगी.

IPL 2021: राशिद खान ने झटका विकेट, झूम उठी SRH की ‘मिस्ट्री गर्ल’, फैन्स हुए दीवाने

पूर्व पाकिस्तानी पेसर की विराट कोहली को सलाह, बाबर आजम को देख सीख सकते हैं तकनीकराजस्थान टीम की टीम को लीग शुरू होने के पहले ही बड़ा झटका लग चुका है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं. जोस बटलर और बेन स्टोक्स से ओपनिंग कराई जा सकती है. कप्तान संजू सैमसन तीसरे नंबर पर उतरेंगे. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस को टीम ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है. ऐसे में उनका खेलना तय है. चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर एंड्रयू टाइ या मुस्तफिजुर रहमान को मौका दिया जा सकता है.

आईपीएल मैच किस समय शुरू होगा?
आईपीएल 2021 का चौथा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे होगा.

आईपीएल 2021 का चौथा मैच कहां होगा?
आईपीएल 2021 का चौथा मैच 12 अप्रैल, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

टीवी पर आईपीएल 2021 के प्रसारण की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

वीवो आईपीएल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
आप आईपीएल 2021 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार देख सकते हैं. इसके साथ ही आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट https://hindi.news18.com/ipl-2021/ को फॉलो कर सकते हैं.

जियो अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच दिखाने की सुविधा उपलब्ध कराएगी
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच देखने की सुविधा उपलब्ध कराएगी. उसके पोस्ट-पेड और प्री-पेड ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी. जियो की सभी पोस्ट पेड योजना में जियो ग्राहकों को आईपीएलफ के मैच मुफ्त में देखने को मिलेंगे. इसके लिए जियो का डिजनी हॉटस्टार से समझौता है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

IPL 2021 Rajasthan Royals full squad: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडेय, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव और आकाश सिंह.

IPL 2021 Punjab Kings Full Squad: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हुडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बररार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोवेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरूख खान, रिले मेरेदिथ, मोएसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलेन और सौरभ कुमार.





Source link