पिता के गुनाह की सजा भुगत रहा बेटा: मासूम को नहीं मिला मां का दूध, ICU में जिंदगी के लिए जूझ रहा; घर में शराब मिलने पर मां गई थी जेल

पिता के गुनाह की सजा भुगत रहा बेटा: मासूम को नहीं मिला मां का दूध, ICU में जिंदगी के लिए जूझ रहा; घर में शराब मिलने पर मां गई थी जेल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Mother Was Not Found In Jail, 8 Months Innocent ICU Due To Not Getting Milk, Fighting For Life And Death

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 साल का मासूम अस्पताल में

पिता के गुनाह की सजा एक 8 महीने का मासूम भुगत रहा है। घर में शराब मिलने पर मासूम की मां और घर अन्य सदस्यों को जेल भेज दिया। कोरोना की वजह से मासूम को मां के साथ जेल में नहीं जाने दिया गया। पड़ोसियों ने बच्चे की देखभाल की, लेकिन मां का दूध नहीं मिलने और अलग होने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे ICU में भर्ती किया गया है। वह दो दिन से वेंटिलेटर पर है। सोमवार को मां को जमानत मिली तो वह सीधे अस्पताल पहुंची। पिता फरार है।

लसूड़िया क्षेत्र के इंदिरा नगर में क्राइम ब्रांच ने हिस्ट्रीशीटर मोगली उर्फ धर्मेंद्र यादव के घर पर छापा मारा। मौके से 195 लीटर शराब मिला। पुलिस ने मोगली की पत्नी खुशी और घर की अन्य महिलाएं सोनम और कृष्णा बाई पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी को थाने लाई और जेल भेज दिया। पुलिस ने कोरोना का हवाला देकर मोगली के बेटे रणवीर (8 माह) को नहीं ले गई। उसे पड़ोसियों के पास छोड़ दिया। तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई।

होली के दिन पुलिस ने आरोपी मोगली के घर पर छापा मारा था।

होली के दिन पुलिस ने आरोपी मोगली के घर पर छापा मारा था।

दो दिन पहले हालत ज्यादा खराब होने पर रणवीर को पड़ोसियों ने डॉल्फिन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उसे वेंटिलेटर एवं रखा गया है। पड़ोसियों की सूचना पर उसकी नानी विचित्रा यादव अस्पताल पहुंचीं। होली के दिन पुलिस उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को थाने पर काम है कहकर ले गए थे।

बेटी सहित परिवार की महिला -पुरुष सदस्यों को जेल भेज दिया। बेटी के जेल चले जाने के बाद उसके बच्चे को पड़ोसी ने संभाला। रणवीर की नानी ने अफसरों से निवेदन किया कि मासूम को उसकी मां से मिलवा दो। मां से दूर होने के कारण उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। सोमवार को रणवीर की मां खुशी को जमानत मिली। वह जेल से सीधे अपने बेटे के पास पहुंची।

खबरें और भी हैं…



Source link