गुना में कुछ स्टूडेंट्स ने सोशल माडिया पर वीडियो अपलोड कर कोरोना के कारण हुई समस्याओं के बारे में बताया है.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गुना के छात्रों ने एक वीडियो (Video) जारी कर बताया है कि कोरोना (Corona) के कारण उनको कितनी ज्यादा समस्याओं का सामन करना पड़ा है. इस वीडियो में स्टूडेंट्स (Students) से अपनी संवेदना व्यक्त की है.
मध्य प्रदेश में आज यानी कि 12 अप्रैल से 9वीं और 11वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाओं के साथ दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई हैं. लेकिन कोरोना के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी सही तरीके से नहीं हो पाई है. और परीक्षा देने में भी बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना काल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सरकार ने जिस तरह की व्यवस्था बनाई है, उससे स्टूडेट्स काफी परेशान है, इस बात की शिकायत वो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके कर रहे हैं.

MP Gold-Silver Rate: 22-24 कैरेट के दामों में महज 100 रुपए की उछाल, जानिए आज क्या है इनकी कीमतमध्य प्रदेश कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. लेकिन इसके बाद भी यहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है. इंदौर, भोपाल और जबलपुर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इंदौर के गुर्जर अस्पताल में रविवार रात में ऑक्सीजन खत्म होने की नौबत तक आ गई. इस पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के परिजन से पेशेंट को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने को कह दिया. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया.
चार बड़े शहरों में ही प्रदेश के 50% मरीज
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 6,489 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो गई है. प्रदेश के चार बडे़ शहरों- इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में ही 50% से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. इन शहरों में बीते 24 घंटे में 16 मौतों के साथ 2,700 से ज्यादा केस आए हैं. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के भांजा और भांजी भी संक्रमित हो गए हैं.