लॉकडाउन के विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी: कहा- इससे किसान हो रहे प्रभावित, व्यापारियों के उद्योग-धंधे हो रहे ठप

लॉकडाउन के विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी: कहा- इससे किसान हो रहे प्रभावित, व्यापारियों के उद्योग-धंधे हो रहे ठप


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर कांग्रेस कमेटी ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

  • मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शहर में शुक्रवार व शनिवार को लगाए जाने वाले लॉकडाउन का विरोध किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम पुरानी कलेक्टोरेट में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि इससे किसान प्रभावित हो रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा व सचिव मनीष उपाध्याय ने सरकार से कहा है कि शहर में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है। अगर लगाना है, यह केवल रविवार का लॉकडाउन लगाया जाए। लगातार तीन दिन तक लॉकडाउन लगाने से किसान अपना माल मंडी में नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय खेती किसानी का काम चल रहा है। किसान अपनी उपज को मंडी में ला रहे हैं।

लॉकडाउन की वजह से किसान अपनी उपज नहीं ला पा रहे हैं। सरकार से उन्होंने मांग की है कि मंडी सुचारू रूप से चलती रहे। सोसायटियों पर अधिक से अधिक कांटे लगाए जाने चाहिए, जिससे किसानों का माल जल्द खरीदा जा सके। सोसाइटी में पर भीड़ न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है, शहर के चौराहों पर फ्री मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link