Board exams 2021: इस राज्य में रद्द हो सकती हैं 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Board exams 2021: इस राज्य में रद्द हो सकती हैं 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं


MP board exam 2021, Board exam 2021: मध्य प्रदेश में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जा सकती हैं.

MP Board 10th 12th exams 2021, MP Board exam 2021, Board exams 2021: मध्य प्रदेश में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जा सकती हैं. अब इन परीक्षाओं की नई डेट बाद में जारी होंगी.

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान दिया है. शिवराज ने कहा कि कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए हम बच्चों को संकट में नहीं डालेंगे और बोर्ड परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं.

30 अप्रैल से होनी हैं परीक्षाएं
एमपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी हैं, 30 अप्रैल से 10वीं और 1 मई से 12वीं की परीक्षाएं शुरू होनी हैं लेकिन कोरोना के मद्देनजर इसकी तारीख आगे बढ़ाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान ने इस संबंध में बयान देकर इसको पुख्ता कर दिया है.









Source link