चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडे के रवैये को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस मैच में मनीष पांडे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. मनीष पांडे तीसरे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए थे और वह अंत तक नाबाद रहे, लेकिन इसके बावजूद वह हैदराबाद को मैच नहीं जिता पाए.
मैच नहीं जिता पाने के कारण विलेन बन गए मनीष
मनीष पांडे ने 44 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए. उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए, लेकिन मैच नहीं जिता पाने के कारण वह विलेन बन गए. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मनीष पांडे की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए हैं.
सहवाग ने मनीष पांडे की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए
सहवाग ने क्रिकबज से कहा, ‘मनीष पांडे ने आखिरी के 2-3 ओवर में बाउंड्री नहीं लगाई. मनीष पांडे का छक्का भी आखिरी गेंद पर आया. तब तक मैच खत्म हो चुका था.’ सहवाग ने कहा, ‘मनीष पांडे को खुलकर शॉट्स खेलने चाहिए थे. अगर वो ऐसा करते तो शायद सनराइजर्स हैदराबाद जो 10 रन से मैच हारी. वह एक-दो गेंद पहले ही जीत जाती.’ इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस ने भी मनीष पांडे की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं.
Manish Pandey in whole chase
Finishes off with useless six and takes his strike rate to 138 pic.twitter.com/qBh0ACWZNQ— (@Justin_Vk18) April 11, 2021
#SRHvsKKR
Manish Pandey inning useless as Madhuri dupatta pic.twitter.com/463VVEHXCm— SAHIL (@o_sahil03) April 11, 2021
#SRHvsKKR
Abdul Samad to Manish Pandey pic.twitter.com/nSabVr4urU— MEHUL KUMAR (@MEHULKU85993531) April 11, 2021
#ManishPandey played from 2nd over & not hit single boundary in last 2 overs. Excellent
— NelloreReviews (@nellore_reviews) April 11, 2021
The best suggestion I can give for SRH management his just move on from Manish Pandey We had enough of him over last few years. In next year mega auction release him & pick Kane Williamson in the auction as we can’t retain Williamson. #SRH #ManishPandey #KaneWilliamson
— Vemunurisaideep (@saideep1501) April 11, 2021
Manish Pandey Never let his #KKR Team down. He Proved it many times back then. He reminded it again to all of us His knock today is one of the most selfish knock ever and absolutely No intent at all. #ManishPandey #SRHvsKKR
— SiD(@WrittenbySID) April 11, 2021
Remaining not out in most UNSUCCESSFUL chases in IPL – batting in top-5 positions:
4 – David Miller
4 – MANISH PANDEY2 – Dhoni, Duminy, Karthik, Pollard, Rahane, S Smith #SRHvsKKR #IPL2021
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) April 11, 2021
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया. कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी.