- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- RR Vs PBKS 4th IPL Match Photos Update; Sanju Samsan KL Rahul Deepak Hooda Riyan Parag Photos; Rajasthan Royals Vs Punjab Kings Latest Photos Gallery
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के खिलाफ मैच से ठीक पहले �
IPL 2021 का चौथा मैच काफी रोमांचक रहा। सोमवार रात हुए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को आखिरी बॉल पर 5 रन चाहिए थे। कप्तान संजू सैमसन ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री पर कैच आउट हुए। पंजाब किंग्स ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। मैच में दोनों टीम ने 3-3 कैच छोड़े। साथ ही मैच में कुल 24 छक्के भी लगे। पंजाब टीम के खिलाड़ियों ने 13 और राजस्थान टीम ने 11 छक्के जड़े। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
मैच शुरू होने से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिता और बेटी के बीच प्यार की झलक भी दिखी। दरअसल, राजस्थान टीम के इंग्लिश प्लेयर जोस बटलर मैदान से ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें देखकर स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी लुईस बटलर और 2 साल की बेटी जॉर्जिया ने दूर से ही हाथ हिलाया। यह देखकर बटलर ने भी हैलो कहा।
पंजाब के स्पिनर मुरुगन अश्विन ने राजस्थान के ओपनर मनन वोहरा का आसान कैच छोड़ा। पंजाब टीम की ओर से 3 कैच छूटे। इसके बावजूद टीम ने आखिरी बॉल पर जीत दर्ज की।
9वें ओवर में राइली मेरिडिथ की बॉल पर शाहरुख खान ने संजू सैमसन का आसान कैच छोड़ा। शाहरुख और मयंक अग्रवाल दोनों ही बॉल को जज नहीं कर पाए।
जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने दीपक हूडा का आसान कैच छोड़ा। मुस्तफिजुर रहमान की बॉल पर हूडा का कैच बटलर के हाथों से लगकर छूट गया।
पंजाब के खिलाड़ियों को कैच छोड़ते देख टीम के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स कुछ इस तरह टेंशन में नजर आए।
पंजाब किंग्स ने आखिरी बॉल पर राजस्थान टीम को 4 रन से शिकस्त दी।
पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने 50 बॉल पर 91 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जड़े।
दीपक हूडा ने ताबड़तोड़ 28 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े।
राहुल तेवतिया ने बाउंड्री पर लोकेश राहुल का शानदार कैच लपका।
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने क्रिस गेल का शानदार कैच पकड़ा।
राजस्थान के ओपनर बेन स्टोक्स का कैच लेने के दौरान बॉलर मोहम्मद शमी और विकेटकीपर कप्तान लोकेश राहुल आपस में टकरा गए। हालांकि शमी ने कैच लपक लिया।
बतौर कप्तान संजू सैमसन ने पहले ही मैच में शतक लगाया। ऐसा करने वाले वे IPL के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
सैमसन ने 63 बॉल पर 119 रन की पारी खेली। इस दौरान 7 छक्के और 12 चौके जड़े।
रियान पराग ने ताबड़तोड़ 11 बॉल पर 25 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया।