भुवनेश्वर कुमार बने ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’, लगातार तीसरी बार भारतीय ने जीता अवॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार बने ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’, लगातार तीसरी बार भारतीय ने जीता अवॉर्ड


भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार रहे थे. (PIC: AP)

पिछले महीने भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेले थे, जिसमें उन्होंने 4.65 के इकोनॉमी रेट से छह विकेट चटकाए. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे, जिसमें उन्होंने 6.38 के शानदार इकोनॉमी रेट की बदौलत चार विकेट हासिल किए.

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज यानी 13 अप्रैल को मार्च महीने के ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ (ICC Player of the Month) अवॉर्ड के विजेताओं का ऐलान किया. ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरुष के लिए भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को चुना गया है. वहीं, ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ महिला के लिए दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेटर लिजेल ली (Lizelle Lee) को चुना गया है. भुवनेश्वर कुमार को यह अवॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है. भारतीय फैन्स के लिए यह गर्व और खुशी का मौका है, क्योंकि यह अवॉर्ड लगातार तीसरी बार भारतीय खिलाड़ी ने जीता है. भुवनेश्वर कुमार से पहले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया था.

इस अवॉर्ड को जीतने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ”जो वास्तव में लंबे और दर्दनाक अंतराल की तरह लग रहा था, मुझे फिर से भारत के लिए खेलते हुए खुशी हुई. मैंने अपनी फिटनेस और क्षमता पर काम करने के लिए समय का उपयोग किया. मैं अपने देश के लिए विकेट लेकर खुश हूं. मैं अपने परिवार, दोस्तों और साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरी मदद की. इसके अलावा, आईसीसी वोटिंग अकादमी को विशेष धन्यवाद और इसके साथ ही मुझे वोट करने वालों को धन्यवाद, जिन्होंने मार्च का ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनाया.”

IPL 2021: चेतन सकारिया के लिए वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट पढ़ आंखे हो जाएंगी नम, आप भी करेंगे सलाम

पिछले महीने भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेले थे, जिसमें उन्होंने 4.65 के इकोनॉमी रेट से छह विकेट चटकाए. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे, जिसमें उन्होंने 6.38 के शानदार इकोनॉमी रेट की बदौलत चार विकेट हासिल किए. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सफेद गेंद की सीरीज में वह दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे.भुवनेश्वर के अलावा पुरुष वर्ग में अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के शीर्ष लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स शामिल थे. वहीं, महिलाओं के वर्ग में भारत की राजेश्वरी गायकवाड़, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली और भारत की पूनम राउत शामिल थीं. दक्षिण अफ्रीका की टीम में लिजेल ली ने भारत के खिलाफ चार वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक जमाए, जिससे वह आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई थीं.

भारत के पूर्व बल्लेबाज और आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ”भुवी करीब डेढ़ साल चोटों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सका था. उसने शानदार वापसी करते हुए पावरप्ले और डेथ ओवरों में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन करके भारत की जीत की नींव रखी.”

IPL 2021: संगकारा ने किया सैमसन का समर्थन, बोले- आखिरी गेंद पर मौरिस को स्ट्राइक न देने का फैसला सही

बता दें कि फरवरी महीने में बेहद शानदार क्रिकेट खेलने वाले वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज काइल मेयर्स, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया था. फरवरी महीने का यह अवॉर्ड रविचंद्रन अश्विन ने जीता था. इससे पहले जनवरी महीने का यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए ऋषभ पंत को दिया गया था.









Source link